मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, मुंगेर ने मंगलवार को शहीद स्मारक के समीप एक दिवसीय धरना दिया। धरना समाप्ति के बाद डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिक्षकों की 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। संघ ने मांग पत्र में कहा कि आवंटन के अभाव में नियोजित शिक्षकों को विगत चार महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। सभी कोटि के शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई है. यह भी पढ़ें- मुंगेर में शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र, चार माह से ...