मुंगेर में लघु सिंचाई विभाग को मिलीं 126 योजनाएं
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हर खेत को पानी योजना के तहत मुंगेर जिले में प्रस्तावित 171 योजनाओं में से 126 योजनाएं लघु सिंचाई विभाग को क्रियान्वयन के लिये दिया गया है। डीएम ने योजनाओं को अनुमोदित कर दिया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन योजनाओं को हरी झंडी दी गई। अनुमोदित योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। विभाग के कार्यपालक अभियंता को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी योजनाएं तय समय पर पूरी हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इन 126 योजनाओं में चेक डैम, आहर-पईन जीर्णोद्धार, पक्का नाला निर्माण, बोरिंग और पंपसेट अधिष्ठापन के कार्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- राज्य के 4460 छोटे नहरों का जीर्णोद्धार होगा योजना से जिले के 9 प्रखंडों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.