मुंगेर में रोड रेज: बाइक से थूक उड़ने के विवाद में युवक को ब्लेड व पंजे से मार कर किया जख्मी
मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के हाजीसुजान तीनबटिया के पास सड़क पर बाइक चलाने के दौरान थूक उड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक पर लोहे के पंजे और ब्लेड से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मुबारकचक निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है, जो पेशे से चार पहिया वाहन का चालक है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शाहनवाज अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर मुबारकचक लौट रहा था। इसी दौरान तीनबटिया हाजीसुजान के समीप से गुजर रही एक अन्य बाइक पर सवार युवक ने चलते-चलते सड़क पर थूक द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.