मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार(डीएलएसए), मुंगेर की ओर से जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने की। बैठक में डीएलएसए सचिव ने बताया कि, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च को पूर्वाह्न 10:30 बजे से एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में होगा। बैठक में उन्होंने उपस्थित जिला नीलाम-पत्र पदाधिकारी एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को अधिक-से-अधिक वादों से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.