मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।भारी संख्या में पुलिस बल की तैनातीःमुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि रामनवमी के जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में लगभग 500 अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही, विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए 100 दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.