मुंगेर, सितम्बर 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रतियोगिता में भागीदारी बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचीं बालिका साइकिलिस्टों ने विभिन्न वर्गों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। साइकिलिंग प्रतियोगिता के इस दो दिवसीय आयोजन ने मुंगेर में बालिका साइकिलिंग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 26 सितंबर को महिला जूनियर 6 किमी इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (आईटीटी) में गया की रजनी कुमारी ने स्वर्ण, वैशाली की शालिनी कुमारी ने रजत और पूर्वी चंपारण की सृष्टि ने कांस्य पदक जीता।...