मुंगेर, अप्रैल 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। एनएच-333बी मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बनौधा-तेलिया तालाब के समीप लोहापुल के पास एक अनियंत्रित अर्टिगा वैन ने सड़क किनारे काम कर रहे तीन लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस हृदयविदारक घटना में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।दोपहर 2.30 की घटना:​ जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे मुख्य मार्ग के किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। बनौधा निवासी मोहम्मद अरमान और हाजीसुजान निवासी मोहम्मद टिंकू उर्फ शाहिद (दोनों मैकेनिक) कंतपुर नौवागढ़ी निवासी ट्रक चालक राजा मंडल के साथ मिलकर वाहन की मरम्मत कर रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर खराब ट्रक को ठीक कर रहे लोगों पर चढ़...