मुंगेर, अप्रैल 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 7 से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मुंगेर एवं खगड़िया जिले के कुल 200 युवाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जबकि इसका प्रायोजन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना द्वारा किया जा रहा है। वहीं, प्रशिक्षण का संचालन राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं से निपटने की व्यावहारिक तकनीकों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.