मुंगेर, मार्च 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की देर रात हुई तेज आंधी और बारिश के बाद शनिवार को भी आसमान में धूप-छांव का खेल जारी रहा। जिले के कई हिस्सों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई है। वहीं मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी और लू जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार की देर रात आंधी तूफान एवं बेमौसम बारिश से किसनों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बीते दिनों हुई तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि ने पहले ही परबल खेती करने वाले किसानों की कमर तोड़ दी है। इस बारिश ने किसानों को दोहरी मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। बेमौसम बारिश से गेहूं के अलावा दलहन व तिलहन फसलों को भी नुकसान हुआ है।अगले एक सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.