मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर और आसपास के इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज ने जनजीवन और खेती-किसानी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। जहां सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और शहर सहित विभिन्न प्रखंडों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे पूर्व गुरुवार की रात संग्रामपुर प्रखंड में भी भारी बारिश और ओले गिरे थे।सुबह धुंध का पहरा, शाम को बरसे ओलेःशुक्रवार सुबह 8 बजे तक पूरा शहर धुंध की आगोश में रहा, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को घने कोहरे के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप तो निकली, लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.