मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में मौसम का मिजाज लगातार अनियमित बना हुआ है। कभी सुबह से ही तेज धूप निकल जाती है तो कभी दिनभर सूरज के दर्शन नहीं होते। इस अस्थिर मौसम ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। मंगलवार को जहां दिनभर धूप खिली रही, वहीं बुधवार को सुबह से करीब 11 बजे तक आसमान में घना कोहरा और धुंध छाया रहा। वहीं, सुबह 11 बजे के बाद धूप तो निकली, लेकिन बढ़ी हुई ठंड और कनकनी के साथ हल्की पश्चिमी हवा के सामने यह लगभग निष्प्रभावी साबित हुई। हवा की आड़ में तो धूप में हल्की गर्मी का अनुभव हो रहा था, लेकिन खुली जगह में धूप के बावजूद लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल रही थी। इसके साथ ही सुबह से शाम तक हवा की गुणवत्ता भी पिछले दिनों की तुलना में सुधार के साथ अस्वस्थ्य एवं गंभीर श्रेणी में डोलती रही। वहीं, मौसम विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.