मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सब डिवीजन मुंगेर के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि, बुधवार, 25 फरवरी को 33 केवी कर्णचौरा फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के दौरान कर्णचौरा एवं लालदरवाजा विद्युत शक्ति उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी फीडरों- सोझी घाट, टाउन, सदर अस्पताल, अस्पताल, पूरबसराय, किला, रेलवे, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान और मोगल बाजार- की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान मुंगेर के किला क्षेत्र, मुंगेर टाउन, बेलन बाजार, सोझी घाट, सदर अस्पताल, पूरबसराय, लल्लू पोखर, कौड़ा मैदान, योगाश्रम, लालदरवाजा, चंडीस्थान, मोगल बाजार, बासुदेवपुर, चुरम्बा सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्यु...