मुंगेर, जुलाई 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड, लेबर रूम और एसएनसीयू में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के लिए एक विशेष कौशल वर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेएलएनएमसीएच भागलपुर और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की मेंटरिंग टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को गंभीर परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए। भागलपुर से आए पीडियाट्रिक्स के एचओडी डॉ. अंकुर प्रियदर्शी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्चना झा, डॉ. अहमद नदीम और एनेस्थेटिक डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा और नवजातों की विशेष देखभाल को लेकर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, पीएचएफआई के प्रोग्राम हेड डॉ. प्रमोद साह के नेतृत्व में आई टीम ने अस्पताल के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के टिप्स दिए। सदर अ...