भागलपुर, अक्टूबर 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि/सुजीत कुमार मिश्रा। छठ महापर्व बिहार में लोक आस्था से जुड़ा है। इससे जुड़ी कई अनुश्रुतियां एवं कई लोक मान्यताएं हैं। ऐसी ही एक लोक मान्यता है, कि माता सीता ने पहली बार छठ मुंगेर में गंगा के तट पर पर किया था। आज भी इसकी निशानी के रूप में माता सीता के चरण चिन्ह मौजूद हैं। मान्यता है कि इसके बाद से ही महापर्व छठ पर्व की शुरुआत हुई। मुंगेर में गंगा के बीच एक शिलाखंड पर स्थित सीताचरण मंदिर है। यहां दो पूरब मुखी एवं दो पश्चिम मुखी चरणों के निशान अंकित हैं, जिसे माता सीता का चरण माना जाता है। इस शिलाखंड पर सीता का चरण ही अंकित है, इसका मिलान प्रख्यात इतिहासकार डा. ग्रिसयन ने जनकपुर धाम के सीता चरण से किया था। मिलान करने पर स्पष्ट हुआ था, कि दोनों ही चरण चिन्ह एक जैसे हैं। इसका उल्लेख 1926 में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.