मुंगेर में महिला विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश
मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में आयोजित इस जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक में मिशन शक्ति और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति जांची गई। बैठक के दौरान वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी निवास, शक्ति सदन, पालनाघर और सामाजिक पुनर्वास कोष जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाए ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं और बच्चियों तक इसका सीधा लाभ पहुंच सके। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां और सर्वजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.