मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जमीन से जुड़ी उलझनों और अंचल कार्यालयों के चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 4 अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षागृह में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की कमान खुद सूबे के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा संभालेंगे। वे न केवल लोगों की फरियाद सुनेंगे, बल्कि अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे।9 बजे से होगा अंचलवार रजिस्ट्रेशनःआम जनता की सुविधा के लिए प्रेक्षा गृह में प्रत्येक अंचल के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अंचलवार पंजीकरण होगा। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जन संवाद चलेगा। आवेदकों को अपने आवेदन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.