मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और गहराते पेयजल संकट से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देश पर प्रभावित इलाकों में विशेष जलापूर्ति अभियान शुरू किया गया है। निगम की ओर से रोजाना टैंकरों के जरिए वार्ड-वार्ड पानी पहुंचाया जा रहा है। --- यह भी पढ़ें- नप के विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल का संकट, जेई को मिला आदेशइन इलाकों में विशेष फोकस : वार्ड-30 बेलन बाजार, वार्ड-37, 38, 39, वार्ड-41 मकससपुर, वार्ड-42 मकससपुर मुख्य सड़क और वार्ड-43 कर्बला समेत कई जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में हर दिन टैंकर भेजे जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत वाले इलाकों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है। मांग के अनुसार अतिरिक्त टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें-...