मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सोमवार की शाम मुंगेर की सड़कें 'जय श्री राम' और भाजपा के नारों से गूंज उठीं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा व एनडीए के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार के नेतृत्व में शहर के अटल चौक से भव्य विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनायाभाजपा जिलाध्यक्ष की टिप्पणी ​ विजय जुलूस को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत अब 'भगवा' रंग में रंग गया है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह बंगाल के भा...