मुंगेर में बड़ा हादसा: कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मी ट्रक की चपेट में आए, हालत नाजुक
मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के समीप सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मी किशोर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। खगड़िया की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे ट्रक के चक्कों के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और सदर अस्पताल में भर्ती कराया。
पुलिस की तत्परता से बची जान: घटना के वक्त गश्त पर तैनात मुफस्सिल थाना के पीटीसी भोला सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल किशोर कुमार ट्रक के पिछले चक्कों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से और कटर का इस्तेमाल कर उन्हें बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें एंबुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.