मुंगेर में बोले डीएम: जनता की समस्याओं का तत्परता और पारदर्शिता से करें समाधान
मुंगेर, जून 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी' कार्यक्रम में डीएम निखिल धनराज ने आम लोगों की फरियाद सुनी। जन सुनवाई सह जन संवाद के दौरान डीएम ने कुल 20 मामलों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत पर त्वरित, पारदर्शी और नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जमीन विवाद, सरकारी योजना और पेंशन से जुड़ी मिली शिकायतें:बरियारपुर के विजय नगर निवासी फूदो मंडल ने शिकायत की कि बासगीत पर्चा पर मिले इंदिरा आवास की जमीन पर पड़ोसी जबरन निर्माण रोक रहा है। वहीं, शामपुर के गोवड्डा निवासी सविता देवी ने भी पड़ोसी द्वारा आवास निर्माण रोकने की गुहार लगाई। डीएम ने स्थानीय अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए। माधोपुर की झाको देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.