मुंगेर, जुलाई 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की बेटियों को बेहतर और सुरक्षित माहौल में उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुंगेर जिला के संग्रामपुर (समदा) में नव संचालित कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य छात्राएं आगामी 11 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। ​कुल 98 सीटों पर होना है दाखिलाः

दाखिले की प्रक्रिया जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि संग्रामपुर प्रखंड की कटियारी पंचायत में स्थित इस स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में रिक्तियों के आधार पर कुल 98 सीटों पर नामांकन लिया जाना है। कक्षा दो में 30, तीसरी में 35, चौथी में 5, पांचवीं में 6, छठी में 3, सातवीं में 8, आठवीं में 5 और नौवीं कक्षा में 4 सीटें...