मुंगेर, अप्रैल 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में बीते 9 से शुरू हुए और आगामी 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़े को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने और सभी लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं, बिना सूचना के अनुपस्थित रहे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश भी दिया।पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य:डीएम ने बैठक में कहा कि, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण घटाना और गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं, किशोरियों एवं 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। यह भी पढ़ें- 0-6 वर्ष के बच्चों के पोषण व मानसिक विकास के ल...