मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बाढ़ एवं अन्य आपदाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में दो दिवसीय मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सदर अंचल अधिकारी अंजलि ने दी। अंचल अधिकारी ने बताया कि 22 मई को नगर निगम क्षेत्र में और 23 मई को श्रीमतपुर में मॉकड्रिल किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, नगर निगम कर्मी, स्वास्थ्य विभाग और स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी। लोगों को तैराकी, प्राथमिक उपचार, नाव संचालन और खतरे के संकेतों की जानकारी दी जाएगी। अंचल अधिकारी ने आम लोगों से मॉकड्रिल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आपदा से बचाव के तरीके सीखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...