मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रमायुक्त, बिहार, पटना के निर्देश पर बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बुधवार, 30 अप्रैल 2026 को मुंगेर जिले में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर श्रम संसाधन विभाग से निकाला रथजागरूकता रथ का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ने एडीआर भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उप श्रमायुक्त कार्यालय, मुंगेर की ओर से चलाए गए इस अभियान के तहत जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के आम लोगों के साथ-साथ सभी बड़े प्रतिष्ठानों, दुकानों और कारखानों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्नमूलन को निकाली गयी जागरूकता रैलीशपथ-पत्र भरवाना इस दौरान नियोजकों और आम नागरिकों को बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित शपथ-पत्र भी भरवाए गए। रथ के माध्यम ...