मुंगेर, सितम्बर 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार विकराल होती जा रही है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाने से जिले के निचले इलाकों में पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे प्रभावित परिवारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि शनिवार को कई शिविरों में पहुंचे लोगों को राहत सामग्री नहीं मिलने की शिकायत रही। नौवागढ़ी आदर्श मध्य विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में मनियारचक नाथ टोला के जालिम यादव, मुन्नी देवी समेत दो दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग सुबह...