मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और अनूठी पहल करते हुए परिवहन विभाग के द्वारा मुंगेर में बिहार का पहला ट्रैफिक पार्क स्थापित किया जाएगा। यह ट्रैफिक पार्क सड़क सुरक्षा समिति के अनुरोध पर नगर निगम द्वारा शहर के कंपनी गार्डन परिसर में दिए गए जमीन पर बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर ली है और जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पार्क में अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, रोड मार्किंग, संकेतक बोर्ड और रोबोटिक सिस्टम लगाए जाएंगे। इन रोबोट्स के माध्यम से लोगों को, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को, ट्रैफिक नियमों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। यह ट्रैफिक पार्क मुंगेर को न केवल बिहार में बल्कि पूरे देश में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.