मुंगेर, जुलाई 10 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट एनएच-80 मार्ग स्थित तीनबटिया चौक के पास पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की शाम एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 5 अवैध देसी पिस्टल और कुल 10 मैगजीन (5 पिस्टल में लगी हुई और 5 अतिरिक्त) बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR09BB8513) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी का विवरण ​ प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते गुरुवार 9 जुलाई को बरियारपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली ...