मुंगेर, अगस्त 9 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय-अंतरजिला सिंडिकेट का सनसनीखेज पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने और सुरक्षित रास्ता (पासिंग) मुहैया कराने में खुद खाकीधारी ही मुख्य भूमिका निभा रहे थे। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर हुई विशेष छापेमारी में यातायात पुलिस अधिकारी और सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मियों और 3 तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर लादे गए 35 मवेशी, एक ट्रक, अपाचे मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल और 47,000 नकद बरामद किए हैं। दम घुटने के कारण ट्रक में लदे 4 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। एसपी सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को बताया कि, 6 और 7 अगस्त की मध्य रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एन...