मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना जमीनी स्तर पर पूरी तरह फ्लॉप साबित होकर रह गयी है। मुंगेर में आपनी ऑफिशियल लॉचिंग के समय कंपनी ने घोषणा की थी कि उसके पास नेचुरल गैस का पर्याप्त भंडार है, जबकि उपभोक्ता बहुत कम। कंपनी की ओर से तेज गति से कनेक्शन देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। आवेदन देने के महीनों बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को अब तक पीएनजी गैस कनेक्शन नहीं मिल सका है। स्थिति यह है कि, नगर निगम क्षेत्र के सभी घरों तक अब तक पीएनजी सेवा नहीं पहुंच पाई है। कई वार्डों में घरेलू कनेक्शन का कार्य शुरू तक नहीं हो सका है, जबकि कंपनी प्रशासनिक स्तर पर प्रगति की बेहतर तस्वीर पेश कर रहा है। इससे कंपनी के दावों और जमीनी हकीकत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.