मुंगेर, जून 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार की नई सरकार के 60 दिन पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रविवार को राज्य में एक बड़ी सौर क्रांति का शंखनाद हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का भव्य शुभारंभ किया। इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत 1512 करोड़ की लागत से प्रदेश के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर पैनल) स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 1278 करोड़ की कई अन्य विभिन्न योजनाओं का भी उद्घाटन, लोकार्पण और कार्यारंभ किया। यह भी पढ़ें- बिजली की निर्बाध आपूर्ति ही विकास को रफ्तार देगी : मुख्यमंत्रीकार्यक्रम में उपस्थित विधायक और अधिकारी राज्यस्तरीय गरिमामयी कार्यक्रम का मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित समा...