मुंगेर में दबंगों का तांडव, किसान के घर पर की ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग, तीन गिरफ्तार
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर करीब 20 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में चलाई गोलियां, दो खोखा बरामददबंगों की हिंसकता पीड़ित किसान राजकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि गांव का एक दबंग अपने साथ 8 अन्य बदमाशों को लेकर उनके घर धमक आया। सभी लोग बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें किसान को चोटें आईं। जान बचाने के लिए पूरा परिवार घर के भीतर छिप गया और दरवाजा बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.