मुंगेर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में लगातार उफान की ओर नदी
मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से मुंगेर में बाढ़ का खतरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार रविवार को मुंगेर में गंगा का जलस्तर सुबह छह बजे 36.23 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह 10 बजे बढ़कर 36.25 मीटर और दोपहर दो बजे 36.27 मीटर और शाम 36.29 पहुंच गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए नदी का ट्रेंड 'राइजिंग' दर्ज किया गया है। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर और चेतावनी स्तर 38.33 मीटर है। दोपहर दो बजे नदी खतरे के निशान से महज 3.06 मीटर नीचे बह रही थी। वहीं चेतावनी स्तर से दूरी घटकर 2.06 मीटर रह गई है। ऐसे में जलस्तर में इसी तरह लगातार वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- Munger News: गंगा के जलस्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.