मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू माफिया के नेटवर्क को गहरा झटका दिया है। बीते कुछ ही हफ्तों में तीन अलग-अलग मामलों में नकली सिगरेट, कच्चा माल और निर्माण से जुड़े उपकरणों की बरामदगी से यह साफ हो गया है कि, यह काला कारोबार जिले की गलियों और रिहायशी इलाकों तक गहराई से फैला हुआ है। पुलिस की विशेष टीम को मिली सटीक सूचना के आधार पर पूरबसराय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नया गांव से गुप्त गोदामों में रखे कच्चे माल की बरामदगी की गई। वहीं, परिवहन के दौरान मुंगेर सेतु गंगा ब्रिज पर सड़क मार्ग से एक बड़ी खेप पकड़ी गई। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले शादीपुर मोहल्ले में चल रही अवैध फैक्ट्री का भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.