मुंगेर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह शुरू
मुंगेर, अगस्त 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 समारोह का भव्य आगाज हो गया है। बिहार सरकार के खेल विभाग और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार, 28 से 30 अगस्त तक जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विविध खेलकूद और फिटनेस गतिविधियों की धूम रहेगी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रमुख संदेश "एक घंटे खेल के मैदान में" निर्धारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रतिदिन कम-से-कम एक घंटे शारीरिक गतिविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.