मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को मुंगेर के मौसम में एक बार फिर से हल्का बदलाव देखने को मिला। जिले के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जिससे ठंड और कनकनी में बढ़ोतरी महसूस की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा, लेकिन अहले सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। यह स्थिति दिन के समय भी बनी रही और हवा में कुहासा तैरता नजर आया। सुबह और शाम के समय ठंड एवं कनकनी की तीव्रता अधिक रही, जिससे लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ा। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही, दिन भर हल्की पछुआ हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.