मुंगेर में डीबीटी के जरिए 1.24 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची बढ़ी राशि
मुंगेर, जुलाई 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि ट्रांसफर किए जाने के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में दिखाया गया। डीएम निखिल धनराज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनधारी शामिल हुए। मुंगेर जिले में वर्तमान में कुल छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चल रही हैं। इसके तहत कुल 1,24,879 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जून 2026 महीने की पेंशन राशि भेजी गई। अब सभी लाभार्थियों को 1,100 रुपये प्रति माह की बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जा रहा है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.