मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले को लेकर रविवार को मुंगेर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए 'फैन स्क्रीनिंग पार्कों' में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत का गवाह बनने के लिए जिले के चार प्रमुख केंद्रों पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे, जहां बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया।किला परिसर बना मिनी स्टेडियमःजिला मुख्यालय स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क (किला परिसर) रविवार को किसी मिनी स्टेडियम जैसा नजर आया। जिलाधिकारी निखिल धनराज की पहल पर यहां लगाई गई विशाल स्क्रीन के सामने दोपहर से ही युवाओं और खेल प्रेमियों का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर चौके-छक्के जड़े, पूरा पार्क 'इंडिया-इंडिया' के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.