मुंगेर में जाम से जिंदगी बेहाल: तेलिया तालाब से बरियारपुर तक रेंगते रहे वाहन, मलमास मेले में भी श्रद्धालु फंसे
मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लग रहे भीषण जाम से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से ही तेलिया तालाब से एनएच-80 होते हुए नौवागढ़ी-बरियारपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आलम यह है कि 10 मिनट का सफर तय करने में दो घंटे लग रहे हैं। सोमवार को मलमास मेले के अंतिम दिन हालात और बिगड़ गया। नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ से ऋषिकुंड जाने वाले श्रद्धालुओं को भी घंटों जाम में फंसना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़, बेतरतीब पार्किंग और सड़क पर खड़े ट्रकों ने स्थिति को विकराल बना दिया। भागलपुर से ऋषिकुंड स्नान करने आए श्रद्धालु रामप्रवेश यादव ने बताया, सुबह 6 बजे चले थे, नौवागढ़ी मोड़ पर 3 घंटे से फंसे हैं। बच्चे प्यास से रो रहे हैं। मेले के अंतिम दिन ऋषिकुंड में स्नान कैसे होगा। वहीं जमालपुर की सुमन देवी ने कहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.