मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में अपना आशियाना बनाने या निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को अब अपनी जेब और ढीली करनी होगी। बिहार सरकार के निबंधन विभाग द्वारा जमीन के न्यूनतम मूल्य (एमवीआर) में किए गए हालिया संशोधन के बाद मुंगेर में जमीन रजिस्ट्री की दरें आसमान छूने लगी हैं। नई दरों के प्रभावी होने से जिले के विभिन्न अंचलों में जमीन की कीमतों में 60 से 70 फीसदी तक की बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेष रूप से फोरलेन और मुख्य सड़कों के किनारे की जमीन अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती दिख रही है।6 मार्च से प्रभावी हो चुकी है नई दरेंःजिला अवर निबंधक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संशोधित एमवीआर (न्यूनतम मूल्यांकन पंजी) बीते 06 मार्च 2026 से ही जिले में लागू कर दी गई है। इस नई सूची के आने के बाद रजिस्ट्री कार्यालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.