मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में गौ तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए 7 गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात गौ रक्षक सेवा दल, मुंगेर की टीम को सूचना मिली कि, कुछ लोगों द्वारा गौ माता को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दल के सदस्य सक्रिय हो गए और त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों गौवंश को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद सभी गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला में पहुंचा दिया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग मिला। गौ रक्षक सेवा दल के सदस्यों ने मुंगेर पुलिस और संबंधित अधिकारियों के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। दल की ओर से मुंगेरवासियों से भी अपील की गई है कि, वे गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.