मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में रसोई गैस की कमी का असर अब साफ तौर पर मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंटों पर दिखने लगा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कचौड़ी, समोसा, कटलेट, चॉप, चाट और आलू टिक्की जैसे लजीज स्नैक्स आइटम बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। कई दुकानदारों ने इनको बनाना पूरी तरह बंद कर दिया है, जबकि कुछ ने इनकी मात्रा काफी घटा दी है। ग्राहकों को अब इन चीजों के लिए या तो इंतजार करना पड़ रहा है या निराश होकर लौटना पड़ रहा है।मिठाइयों का ऑर्डर पूरा करना मुश्किल:गैस की कमी के कारण मिठाइयों को तैयार करना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि, दूध उपलब्ध होने के बावजूद गैस के अभाव में उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप मिठाइयों की वेराइटी और मात्रा दोनों में कमी कर दी गई है। शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के ...