मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से मानो आग बरसने लगी, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर आवाजाही कम दिखी और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। स्थानीय मौसम आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हल्की हवा चलती रही, लेकिन उसकी दिशा रुक-रुक कर बदलती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, ...