मुंगेर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से 3.74 मीटर नीचे
मुंगेर, अगस्त 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में गंगा का जलस्तर सुबह से दोपहर तक चार सेंटीमीटर बढ़ा है। डीईओसी के अनुसार मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर और चेतावनी स्तर 38.33 मीटर निर्धारित है। मंगलवार सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 35.55 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह 10 बजे बढ़कर 35.57 मीटर और दोपहर दो बजे 35.59 मीटर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- कनकई एवं परमार नदी खतरे के निशान से ऊपर, महानंदा में वृद्धि शाम छह बजे तक 35.61 मीटर पर था। वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से 3.74 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.