मुंगेर, अप्रैल 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​जिले के युवाओं और उभरते उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। मुंगेर के तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में जल्द ही इंडो-डैनीश टूल रूम की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।​सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने टूल रूम के निर्माण के लिए तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में संभावित स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीन की उपलब्धता और कनेक्टिविटी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर तारापुर व खड़गपुर के अनुमंडल पदाधिकारी और जिला उद्योग प्रबंधक ऋषि परासर मुख्य रूप से मौजूद थे।​युवाओं को मिलेगा तकनीकी कौशलः​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की योजना युवाओ...