मुंगेर में कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों को मिला पहला पाठ
मुंगेर, अक्टूबर 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। 06-कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को शहर के संग्रहालय सभागार में पीठासीन अधिकारियों समेत मतदान दल के पी-1, पी-2 और पी-3 कर्मियों के प्रथम चरण का गहन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने कर्मियों को मतपत्र के जरिए होने वाले मतदान की बारीकियों, मतपत्रों के सही रखरखाव और आवश्यक कागजी प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया से रूबरू कराया। इसके अलावा मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र प्रबंधन और गोपनीय प्रक्रिया को हर हाल में बरकरार रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने मतदान के समय पैदा होने वाली संभावित व्यावहारिक चुनौतियों और उनके कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.