मुंगेर में कागज पर चल रहा जिला ड्रग रेसिस्टेंट टीबी सेंटर
मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर,निज संवाददाता। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग मरीजों के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण कई आवश्यक चिकित्सा सेवा का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। हाल यह है कि, सदर अस्पताल में 7 साल पूर्व बनाये गये जिला ड्रग-रसिसटेंट टीबी सेंटर को बंद कर इसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का कार्यालय खोल दिया गया। जिसके कारण जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और अब सिर्फ कागजों पर ही ड्रग-रसिसटेंट टीबी सेंटर संचालित हो रहा है। मुंगेर जिले में ड्रग-रसिसटेंट टीबी सेंटर की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि 7 साल पूर्व जिला ड्रग-रसिसटेंट टीबी सेंटर का उद्घाटन किया गया था। किंतु स्वास्थ्य अधिकारियों की उदासीनता के कारण ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.