मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जमीन से जुड़े मामलों में उलझे आम लोगों को राहत देने के लिए शनिवार, 4 अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षागृह में भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम की कमान खुद उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा संभालेंगे। वे न केवल जिले के नौ अंचलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठाकर मौके पर ही समाधान का निर्देश भी देंगे।9 अंचलों के लिए बनेंगे अलग काउंटर, पूछताछ की भी व्यवस्थाःप्रशासन ने संवाद कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के लिए पुख्ता तैयारियां की है। मुंगेर जिले के सभी नौ अंचलों के लिए अलग-अलग नौ रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। यहां दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, भूमि मापी, अतिक्रमण और भूमि विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.