मुंगेर, अप्रैल 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जमीन से जुड़े मामलों में उलझे आम लोगों को राहत देने के लिए शनिवार, 4 अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षागृह में भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम की कमान खुद उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा संभालेंगे। वे न केवल जिले के नौ अंचलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठाकर मौके पर ही समाधान का निर्देश भी देंगे।​9 अंचलों के लिए बनेंगे अलग काउंटर, पूछताछ की भी व्यवस्थाः​प्रशासन ने संवाद कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के लिए पुख्ता तैयारियां की है। मुंगेर जिले के सभी नौ अंचलों के लिए अलग-अलग नौ रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। यहां दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, भूमि मापी, अतिक्रमण और भूमि विवाद...