मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 7992 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह से ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई और प्रवेश से पहले पहचान पत्र व प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में 3970 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 3955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल अभ्यर्थियों में 4022 पुरुष और 4037 महिला उम्मीदवार शामिल रहीं, जिससे परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। यह भी पढ़ें- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा में 6320 अनुपस्थ...