मुंगेर में कच्ची कांवरिया पथ के लंबित मुआवजे का भुगतान जल्द, 10 दिनों में लगेगा विशेष शिविर
मुंगेर, जुलाई 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित रैयती भूमि के लंबित मुआवजे का भुगतान जल्द होगा। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि जिन रैयतों का मुआवजा बकाया है, उन्हें तत्काल विधिवत नोटिस भेजा जाए। साथ ही, आगामी 10 दिनों के भीतर तारापुर अनुमंडल कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। शिविर में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्राथमिकता के आधार पर भुगतान होगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्य में कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.